• वर्तमान कार्य की प्रकृति, पदीय उत्तरदायित्व के स्वभाव के आधार पर पटवारी पद का वेतनमान 3200 पे ग्रेड व राजस्व निरीक्षक पद का वेतनमान 3600 पे ग्रेड हमारा अधिकार है जिसे प्राप्त करना हमारा प्रथम लक्ष्य है-

1. न्यायालय में याचिका

4. आम जनता और किसानों के वास्तविक मुद्दे और हमारे अधिकारों को एक पटल पर लाना और व्यापक जन समर्थन खड़ा करना

2. शासन और शासन की अन्य संस्थाओं के समक्ष अपने वेतनमान के अधिकार का सही और मजबूत प्रस्तुतीकरण और मांग रखना और पूर्ति हेतु उपाय करना

3. अपने अधिकार के संरक्षण हेतु और बेगारी के विरोध में आंदोलन करना

वेतनमान की मांग को पूरा कराने के रास्ते
person in white shoes standing on gray concrete road
person in white shoes standing on gray concrete road
person in black long sleeve shirt holding persons hand
person in black long sleeve shirt holding persons hand
  • संघ के सदस्यों की सेवा रिकॉर्ड संबंधी समस्याओं को एकत्र करना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाना। और मध्य प्रदेश सरकार के माध्यम से कर्मचारी समस्याओं के डेटा संग्रह और समाधान के लिए एक मंच बनाना।
  • भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 को न्यायालय में चुनौती देना। क्योंकि उक्त अधिनियम में सजा के प्रावधान न्याय संगत नहीं हैं। सरकार द्वारा भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए हैं और न ही कर्मचारियों को उनका वाजिब वेतन दिया जा रहा है, बल्कि कम वेतन में कई ऐसे कार्य सौंपे जाते हैं, जिसमें कर्मचारियों को निजी खर्च करना पड़ता है, जो किसी न किसी तरह से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है। दूसरी ओर पटवारी को क्षेत्र में कई ऐसे कार्य करने पड़ते हैं, जिन्हें करने के बाद कई लोगों के मन में कर्मचारी के प्रति व्यक्तिगत बुराई और क्रोध की भावना आ जाती है और वे बदला लेने की मनसा पाल लेते हैं। और वे कर्मचारियों को दंडित करना चाहते हैं जो किसी भी तरह से उन्हें पटवारी को फंसाने के लिए प्रेरित करता है।

मांग पूरा कराने के उपाय-
1- पटवारियों का Whats App के कारण हो रहे शोषण और मानसिक तनाव के खिलाफ माननीय न्यायालय में याचिका दायर करना।

2-पटवारी नियमावली में लेख " समय समय पर शौंपे जाने वाले कार्य " के खिलाफ माननीय न्यायालय में याचिका दायर करना

  • कार्य प्रबंधन इस प्रकार किया जाए कि सभी कार्य एकल खिड़की मंच के माध्यम से किए जाएं और कर्मचारियों तथा जनता के लिए आसान हों।

3- राजस्व विभाग के कार्यों की प्रक्रिया, तौर तरीकों साथ ही तकनीक में उपयोगी बदलाव

4- पटवारियों एवं आर आई के सभी कार्यों को संचालित करवाने हेतु " एकल खिड़की कार्य प्रणाली " निर्मित करवाना